
नितिन@रायगढ़. अभी कुछ देर पहले मिली जानकारी के अनुसार शहर से करीब 15 km दूर स्थिति ग्राम तारापुर मांड नदी पुल के पास मछली मारने गया एक 30 वर्षीय युवक जिसका नाम नान्हू निषाद निवासी ग्राम तारापुर बताया जा रहा है वह मांड नदी के तेज बहाव की वजह से अपनी नाव से नदी में जा गिरा। नदी में गिरने के बाद युवक करीब घण्टे भर से बाहर नही आया है।
इस पर युवक की खोज में कुछ ग्रामीण तैराक लग गए। परन्तु उन्हें भी सफलता नही मिली। इसी बीच घटना की सूचना कोतरा रोड थाना पुलिस को दे दी गई है। घटना के बाद से मांड नदी पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है।। समाचार लिखे जाने तक नदी में डूबे युवक को खोजा नही जा सका है। लोग पुलिस के आने की प्रतीक्षा में हैं। घटना शाम 5 बजे की बताई जा रही है।।