छत्तीसगढ़

Chhattisgarh में आज मिले 603 नए मरीज, पिछले 24 घंटे में 1 मरीज की मौत

रायपुर।  प्रदेश  में आज कोरोना के 603  नए मरीज  पाए गए  है। वहीं 1469  मरीजों को ठीक होने के बाद उन्हें  अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 1  मरीज की मौत हो गई  है । 

 प्रदेश में आज जो कोरोना के नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 36, राजनांदगांव से 25, बालोद से 10, बेमेतरा से 20, कबीरधाम से 31,  रायपुर से 112, धमतरी से 17,  बलौदाबाजार से 8,  महासमुंद से 6,  बिलासपुर से 52,  रायगढ़ से 8, कोरबा से 30,  जांजगीर-चांपा से 11,  मुंगेली से 22 ,  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 10,  सरगुजा से 45,  कोरिया से 16, सूरजपुर से 22,  बलरामपुर से 10,  जशपुर से 40, बस्तर से 8, कोंडागांव से 4, दंतेवाड़ा से 4,  कांकेर से 27,  नारायणपुर से 13,  बीजापुर से 16 नए मरीज शामिल है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 लाख 47  हजार 447  हो  गई है , जिसमें से 5527  एक्टिव मामला है।  वहीं 11  लाख 27 हजार 908   मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, इस वायरस से प्रदेश में अब तक 14012  मरीजों की जान चली गई है।

Related Articles

Back to top button