छत्तीसगढ़दुर्ग

6 दोस्त पिकनिक मनाने गए थे गरियाबंद, लौटते वक्त पलट गई कार; एक की मौत, 2 की हालत गंभीर, यादें बनकर रह गई मौत से पहले का वीडियो

दुर्ग. भिलाई कैंप दो इलाके के 6 दोस्त पिकनिक के लिए गरियाबंद गए हुए थे, लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में एक की मौत हो गई है, वहीं 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कैंप दो शारदा पारा निवासी नीरज बर्नवाल (23 साल), आकाश कुमार चौधरी (23 साल), विनोद कुमार (22 साल), विश्वकर्मा गोड़ (24 साल), भागवत कुमार (23 साल) और पवन कुमार मांझी (24 साल) 15 अगस्त की सुबह 10 बजे गरियाबंद पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान उन्होंने झरने के नीचे नहाया। वहां आजादी का तिरंगा लहराया। उसका वीडियो बनाया और उसे अपने भाई को भेजने के साथ ही सोशल मीडिया में भी डाला।

लौटते वक्त हादसा

पिकनिक मनाने के बाद सभी लोग कार शाम 5.30 बजे लौट रहे थे। पाटन अभनपुर रोड में अचानक कार डिसबैलेंस हो गई। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इसमें सभी लोगों को गंभीर चोटें आईं। जिसमें इलाज के दौरान नीरज बर्नवाल (23 साल) की मौत हो गई। वहीं विनोद के बाएं हाथ की हड़्डी टूटी है। विश्वकर्मा के जांघ की हड्डी टूटी है। भागवत के सिर में अंदरूरी चोट आई है। आकाश कुमार चौधरी आईसीयू में है। सभी दोस्तों का उपचार चल रहा है। इसमें आकाश और भागवत की हालत गंभीर बनी हुई है। अभनपुर पुलिस जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button