छत्तीसगढ़

Corona के 421 नए केस, पिछले 24 घंटे में 2 मरीजों ने तोड़ा दम

रायपुर।  प्रदेश  में आज कोरोना के 421 नए मरीज मिले  है। वहीं 1166  मरीजों को ठीक होने के बाद उन्हें  अस्पताल से छुट्टी दे दी गई  है। जबकि इलाज के दौरान 2 मरीज ने दम तोड़ दिया है । 

प्रदेश में आज जो कोरोना के नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 13, राजनांदगांव से 19, बालोद से 5, बेमेतरा से 19, कबीरधाम से 5,  रायपुर से 51, धमतरी से 6,  बलौदाबाजार से 30,  महासमुंद से 4,  गरियाबंद से 3, बिलासपुर से 31,  रायगढ़ से 7, कोरबा से 37,  जांजगीर-चांपा से 5,  मुंगेली से 28 ,  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 11,  सरगुजा से 17,  कोरिया से 7, सूरजपुर से 31,  बलरामपुर से 12,  जशपुर से 19, बस्तर से 7, कोंडागांव से 11, दंतेवाड़ा से 3,  कांकेर से 28,  नारायणपुर से 7,  बीजापुर से 5  नए मरीज शामिल है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 लाख 48  हजार 301 हो  गई है , जिसमें से 4056  एक्टिव मामला है।  वहीं 11  लाख 30   हजार 227   मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, इस वायरस से प्रदेश में अब तक 14018 मरीजों की जान चली गई है।

Related Articles

Back to top button