छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

मां-बाप के साथ एनीकट पार करते समय बहा 4 साल का मासूम, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, तलाश जारी

जांजगीर- चाम्पा. जिले में नदी में बहे 4 साल के मासूम शुभम का 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं है। लीलागर नदी पर बने एनीकट को मां बाप के साथ पार कर रहा था, उसी दौरान बाइक फिसल गई और शुभम बह गया था। प्रकाश भी बहने लगा था, लेकिन उसे किसी तरह से बचा लिया गया था।

घटना के बाद आस-पास के लोगों ने शुभम की काफी तलाश की। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। प्रशासन और पुलिस को इस बात की सूचना दी गई थी। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर गई थी। तब से शुभम की तलाश जारी है। SDRF को भी बुलाया गया था। शनिवार शाम तक उसकी तलाश की गई थी। मगर शाम होने के चलते रेस्क्यू बंद कर दिया गया था। अब रविवार को फिर से उसे खोजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button