1 साथ 4 खिलाड़ी बने खेल रत्न… राष्ट्रपति ने दिया अवॉर्ड

नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला शूटर मनु भाकर, शतरंज विश्व चैंपियन डी गुकेश, हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपियन प्रवीण कुमार को खेल रत्न से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में इन नायकों को खेल के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अवॉर्ड दिए। जब ये खिलाड़ी अवॉर्ड लेने पहुंचे, तो हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

मनु भाकर ने ओलंपिक में दो पदक जीते थे, जबकि हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। पैरालंपियन प्रवीण कुमार ने पैरालंपिक में ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

इस बार कुल 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिनमें 17 पैरा एथलीट शामिल हैं। अर्जुन पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों में पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान अमन सेहरावत, निशानेबाज स्वप्निल कुसाले, सरबजोत सिंह और पुरुष हॉकी टीम के सदस्य जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, संजय और अभिषेक शामिल हैं।

Exit mobile version