छत्तीसगढ़जिलेदंतेवाडा

3 नक्सलियों का सरेंडर, दो महिला माओवादी शामिल, लोन वर्राटू अभियान से दिखी प्रभावित

दंतेवाड़ा: जिले में लोन वर्राटू अभियान का असर देखने को मिल रहा है। दंतेवाड़ा के धुर प्रभावित नक्सल इलाके में तीन माओवादियों ने सरेंडर किया है। इन्होंने अभियान से प्रभावित होकर ये कदम उठाया है। नक्सलियों का सरेंडर अभियान की सफलता को दर्शा रही है।

आत्मसमपर्ण करने वालों में 3 लाख की इनामी नक्सली मासे माड़वी समेत दो और एक लाख की इनामी माओवादी भी शामिल है।  सभी नक्सलियों ने एसपी गौरव रॉय के समक्ष सरेंडर किया है।

बता दें कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने का ऐलान किया है। इस ऐलान के साथ ही प्रदेश में नक्सल कार्रवाई तेज हो गई है। सुरक्षाबलों को लगातार सफलता मिल रही है। हाल ही में हुए मुठभेड़ में 15 से ऊपर नक्सली मारे गए। जिमें 1 करोड़ का नक्सली भी शामिल था।

Related Articles

Back to top button