देश - विदेश

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए आज उड़ान भरेंगे वायु सेना के 3 विमान, पोलैंड, हंगरी, रोमानिया में करेंगे लैंड, टेंट, कंबल को साथ लेकर आज होगा रवाना

नई दिल्ली।  भारतीय वायुसेना ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन से लोगों को वापस लाने के लिए बुधवार को वायुसेना के तीन विमान भेजे हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय में निकासी के प्रयासों के तहत सी-17 विमानों को तैनात किया है। देश में रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन ने 24 फरवरी की सुबह अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। हिंडन एयर बेस से उड़ान भरने वाला भारतीय वायु सेना का C-17 विमान यूक्रेन में फंसे छात्रों के लिए टेंट, कंबल और अन्य मानवीय सहायता भी साथ लेकर रवाना होगा. ऑपरेशन गंगा के तहत सी-17 ग्लोबमास्टर ने रोमानिया के लिए आज सुबह 4 बजे उड़ान भरी थी।

वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल संदीप सिंह ने कहा कि रोमानिया, पोलैंड और हंगरी के लिए निकासी अभियान चौबीसों घंटे चलेगा। उन्होंने आगे कहा, “यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए वायुसेना एक दिन में चार विमान भेजे जाएंगे। एक बार में दो सौ लोगों को वापस लाया जाएगा। मुझे विश्वास है कि सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया जाएगा।

CG: हाईकोर्ट ने चर्चित झीरम घाटी मामले में NIA की अपील को किया खारिज, अब राज्य शासन की एजेंसी जांच के लिए स्वतंत्र

C-17 IAF का सबसे बड़ा परिवहन विमान

C-17 IAF का सबसे बड़ा परिवहन विमान है और इसमें मानवीय राहत मिशन के दौरान लगभग 300 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। बड़े सी-17 विमान यूक्रेन को अधिक कुशलता से मानवीय सहायता पहुंचाने में मदद करेंगे, जो भोजन, ईंधन, चिकित्सा आपूर्ति और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी से जूझ रहा है।

अब तक, केवल निजी भारतीय वाहक जैसे एयर इंडिया और इंडिगो रोमानिया और हंगरी से भारतीयों को निकाल रहे थे। जो कि पश्चिमी देशों में यूक्रेन के साथ बॉर्डर से लगे हैं।

Related Articles

Back to top button