Uncategorized

छत्तीसगढ़ पुलिस में 27 सब-इंस्पेक्टर को मिला प्रमोशन, बने इंस्पेक्टर

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों के लिए खुशखबरी है। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा 29 जुलाई 2025 को एक अहम आदेश जारी करते हुए 27 उप निरीक्षकों (SI) को निरीक्षक (TI) पद पर पदोन्नति दी गई है। इस पदोन्नति सूची को वर्ष 2025 की पदोन्नति योग्यता सूची के आधार पर तैयार किया गया है।

पुलिस महानिदेशक अशोक देव गौतम द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह सूची संबंधित अधिकारियों की सेवा अवधि, वर्तमान पदस्थापना, जाति वर्ग और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। इस निर्णय से राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत योग्य अधिकारियों को सम्मान और नई जिम्मेदारी मिली है।

प्रमोशन पाने वालों में कोरबा, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, राजनांदगांव, कोंडागांव, बेमेतरा, सुकमा, कांकेर और दुर्ग जैसे जिलों से अधिकारी शामिल हैं। इनमें से अधिकांश अधिकारियों की नियुक्ति 2012 से 2015 के बीच हुई थी, जिससे वे इस वर्ष पदोन्नति के पात्र बने।

यह पदोन्नति निर्णय न केवल अधिकारियों के करियर में मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि पुलिस व्यवस्था को भी अधिक मजबूत और प्रभावी बनाएगा। विभाग ने पदोन्नत अधिकारियों को उनके नए पद पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए हैं। इस खबर से पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है।

पढ़े प्रमोशन पाने वाले अफसरों का नाम

Related Articles

Back to top button