पिकअप पलटने से 25 मजदूर घायल, 4 की हालत गंभीर, सड़क किनारे डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी

जांजगीर-चांपा। जिले में पिकअप पलटने से 25 मजदूर घायल हो गए। जिसमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार होकर दो दर्जन से अधिक लोग भारत माला प्रोजेक्ट सड़क निर्माण में मजदूरी का काम करने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। जिसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने सभी घायलों को सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल रिया (20) ,राधिका (22), सावित्री (45) और संतोषी (60) है। जिन्हें इलाज के लिए सिम्स रेफर किया गया है। बाकी घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर और बीडीएम अस्पताल चांपा भर्ती कराया गया। सभी का प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।