ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 3 साल में SC-ST एक्ट के 2455 केस; 1013 रेप और 73 मर्डर

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में राज्य की कानून-व्यवस्था और विशेषकर अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के खिलाफ हो रहे अपराधों के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

12 मार्च को बीजेपी विधायक पुन्नूलाल मोहले के सवाल पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने लिखित जवाब में बताया कि 1 जनवरी 2023 से 16 फरवरी 2026 के बीच प्रदेश में SC-ST एक्ट के तहत कुल 2455 मामले दर्ज किए गए हैं।

इन आंकड़ों का सबसे डरावना पहलू महिलाओं के खिलाफ अपराध है। कुल मामलों में से 1013 केस केवल रेप से जुड़े हैं, जो कुल अपराधों का लगभग 41% है। इसके अलावा हत्या के 73, मारपीट 380, अपहरण के 30 मामले दर्ज हुए। है।

Related Articles

Back to top button