छत्तीसगढ़

Chhattisgarh में आज मिले 219 नए मरीज, 526 मरीज हुए ठीक

रायपुर।  प्रदेश  में आज कोरोना के 219  नए मरीजों की पहचान हुई  है। वहीं 526 मरीजों को ठीक होने के बाद उन्हें  अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

प्रदेश में आज जो कोरोना के नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 11, राजनांदगांव से 7,  बालोद  से 1, बेमेतरा से 14,  कबीरधाम से 3, रायपुर से 48, धमतरी से 6,  बलौदाबाजार से 2, महासमुंद से 2,  बिलासपुर से 29, रायगढ़ से 7, कोरबा से 3, जांजगीर-चांपा से 3, मुंगेली से 6, सरगुजा से 13, कोरिया से 10, सूरजपुर से 24, बलरामपुर से 5, जशपुर से 2 , बस्तर से 5, कोंडागांव से 4, दंतेवाड़ा से 1, कांकेर से 7, नारायणपुर से 5,  बीजापुर से 1 नए मरीज शामिल है। 

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 लाख 50  हजार 090  हो गई है , जिसमें से 2289  एक्टिव मामला है।  वहीं 11 लाख 33  हजार 779  मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, इस वायरस से प्रदेश में अब तक 14022  मरीजों की जान चली गई है।

Related Articles

Back to top button