छत्तीसगढ़दुर्ग

फ्लाईओवर से 2 युवतियों ने लगाई छलांग, 1 की मौत, दूसरी की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

अनिल गुप्ता@दुर्ग. भिलाई के नेवई थाना इलाके में देर शाम एक बड़ी घटना हो गई। जहाँ दो युवतियों ने एक साथ मरौदा फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। इस घटना में एक कि मौत हो गई है। तो वही दूसरी की हालत गंभीर है। घायल युवती का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

नेवई थाना की टीआई ममता शर्मा ने इस घटना के विषय मे जानकारी देते हुये बताया है कि दोनों लड़किया डूमरडीही गांव की रहने वाली है। आज शाम दोनों मरौदा फ्लाईओवर पहुंच कर छलांग लगा दी। जिसमे प्रियंका बांधे की मौके पर मौत हो गई। तो वही, करीना बांधे को घायल अवस्था मे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्रियंका उतई कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा है। करीना हाल ही में दसवीं में अनुत्तीर्ण हो गई थी। दोनों युवतियों ने क्यो छलांग लगाया है। इसको लेकर जांच किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button