दुर्ग। दुर्ग जिले में अंजोरा चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 18 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा है। जुआरी ग्राम महमरा स्थित पृथ्वी पैलेस की बाउंड्री के पीछे बैठकर ताशपत्ती से जुए का खेल खेल रहे थे।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वहां बड़ी संख्या में लोग पैसे के दांव पर ताश खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए जुआरियों के पास से 10 लाख 82 हजार रुपए नकद, ताशपत्तियां और 20 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ निषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
10.82 लाख कैश और 20 मोबाइल जब्त
पुलिस ने मौके से 10.82 लाख रुपए कैश, ताशपत्ती, 20 मोबाइल जब्त किया है। इन सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ निषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।
ये आरोपी हुए हैं गिरफ्तार
- दिनेश जोशी उम्र 29 साल, नंदनी रोड भिलाई थाना छावनी।
- हर्षित जैन उम्र 26 साल साकिन महावीर नगर थाना दुर्ग।
- साहिल हरनखेडे 25 साल साकिन राजीव नगर थाना दुर्ग।
- गोपी सोनकर 28 साल साकिन शिव पारा थाना दुर्ग।
- संदीप सिह 29 वर्ष साकिन ऋषभ ग्रीन सिटी थाना पुलगांव।
- भवीन जैन उम्र 33 साल साकिन ब्राम्हण पारा थाना दुर्ग।
- पप्पू साहू 38 साल साकिन राजीव नगर दुर्ग।
- नीलम कुमार 26 साल सदर बाजार दुर्ग।
- चंदन सोनवानी 29 साल मठपारा थाना दुर्ग।
- टेकेश्वर देवांगन उम्र 27 साल उरला थाना मोहनगर।
- नरेश जैन 40 साल ऋषभ ग्रीन सिटी थाना पुलगांव।
- हर्ष देवांगन उम्र 28 साल साकिन नया पारा रोड दुर्ग।
- भुनेश्वर चंद्राकर उम्र 31 साल साकिन कर्मचारी नगर थाना मोहननगर।
- हेमलाल ढीमर उम्र 26 साल रुआबांधा थाना भिलाईनगर।
- खुशाल सरवैया उम्र 31 साल तकियापारा दुर्ग
- मनय जैन उम्र 31 साल साकिन गांधी चौक दुर्ग
- विनोद गोवानी उम्र 40 साल साकिन सिंधी कालोनी दुर्ग 18. भूपेन्द्र गुप्ता 30 साल साकिनशंकर नगर दुर्ग