ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

बिलासपुर भाजपा की नई कार्यकारिणी में 17 पदाधिकारी, तीन गुटों में संतुलन

बिलासपुर। बिलासपुर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें कुल 17 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इसमें बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के 7, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के 5-5 समर्थक शामिल हैं। महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए 5 महिलाओं को भी जगह दी गई है।

नई टीम में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक कार्यालय मंत्री नियुक्त किए गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर पुनीता डहरिया, पेंगन वर्मा, प्रवीण दुबे, अजित सिंह भोगल, संतोष कौशिक और अश्विनी शर्मा को जिम्मेदारी मिली है। महामंत्री बने हैं सोमेश तिवारी और प्रदीप कौशिक। मंत्री पद पर देवेंद्र कौशिक, रानू सिदार, शुक्रिता लहरे, रितेश सिंघल, चन्दना गोस्वामी और गायत्री दुबे को स्थान दिया गया है। गुलशन ऋषि को कोषाध्यक्ष और राकेश चंद्राकर को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया, जबकि मीडिया प्रभारी के रूप में के के शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों से संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और महामंत्री संगठन पवन साय के अनुमोदन से हुआ है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चूंकि दीपक सिंह अमर अग्रवाल समर्थक हैं, इसलिए संतुलन के लिए धरमलाल कौशिक के समर्थकों को विशेष रूप से शामिल किया गया, जिनमें उनके बेटे समेत 7 नाम शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button