पॉर्किंग में बैठकर जुआ खेल रहे 16 आरोप गिरफ्तार, 2 लाख 52 हजार नगद जब्त

रायपुर। राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्किंग नंबर-6 में जुआ खेल रहे 19 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। खमतराई थाना पुलिस की रेड में कुल 2,52,520 रुपए नगद और 20 मोबाइल फोन सहित कुल 5,02,520 रुपए का माल जब्त किया गया है।

खमतराई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दीदी के ढाबा के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। मौके से 52 पत्ती ताश, नगदी 2,52,520 रुपए और अलग-अलग कंपनियों के 20 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 2,50,000 रुपए) जब्त किए गए। आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत कार्रवाई की गई है।

इन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Exit mobile version