छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

शादी का झांसा देकर युवती से 8 माह तक दुष्कर्म करता रहा जवान, पुलिस में शिकायत के बाद हुआ था फरार, आरोपी गिरफ्तार

गोपाल शर्मा@जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाने में युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक ग्राम कुरदा चाम्पा निवासी रिंकू बरेठ जो सेना का जवान है से अप्रैल 2021 से पहचान हुई थी |

इस दौरान जवान ने युवती से धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाई, और शादी करने का भरोसा दिलाया | फिर नवंबर 2021 से लगातार जून 2022 तक शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा | जब युवती ने शादी करने की बात की तब जवान मुकर गया। जिसके बाद पीड़िता ने 18 जुलाई को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई | जिसके बाद जवान के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 293/2022 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी जवान को अपने विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी मिलने पर गिरफ्तारी के डर से अपने यूनिट भाग गया था। आरोपी जवान के संबंध में जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके यूनिट पंचकूला भेजी गई थी। जहां जाने पर पता चला कि आरोपी प्रशिक्षण पर अन्य स्थान गया हुआ था। तब आरोपी जवान के सम्बंधित यूनिट में पत्राचार किया गया। तब आरोपी रिंकू बरेठ को उसके यूनिट के सीनियर ऑफिसर द्वारा निर्देशित करने एवं गिरफ्तारी के डर से आरोपी जवान थाना पामगढ़ उपस्थित हुआ। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button