Uncategorized

छत्तीसगढ़ में होटल बनाएगा औरिया ग्रुप, लग्जरी पर्यटन में करेगा निवेश

मुख्यमंत्री से मुंबई में हुई चर्चा

मुंबई। औरिया ग्रुप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी अक्षय कुलकर्णी ने मुंबई में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की और राज्य में हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं में निवेश की इच्छा जताई।

कारोबारी कुलकर्णी ने बताया कि उनका समूह हिमाचल प्रदेश में प्रीमियम होटल चला रहा है और अब छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता को लक्जरी हॉस्पिटैलिटी से जोड़ना चाहता है। समूह राज्य में लक्जरी पर्यटन और परिवहन क्षेत्र में दीर्घकालिक निवेश की योजना बना रहा है।मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य की नई औद्योगिक नीति (2024–30) में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी को विशेष प्राथमिकता दी गई है। निवेशकों को भूमि, नीति समर्थन और सिंगल विंडो सुविधा जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button