जितेंद्र गुप्ता@कोरबा। चाकू की नोक पर बैंक कर्मी से लूट का मामला सामने आया है। बीते 24 घण्टे में पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से 2 आरोपी फरार है। बताया जा रहा है कि
कलेक्शन पर निकले बंधन बैंक के कर्मी का रास्ता रोककर 5 आरोपियों ने गर्दन व पीठ पर चाकू टिकाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।
आरोपियों ने बैंक कर्मी के पास से 42 हज़ार से अधिक नगद, टेबलेट , मोबाइल व मोटर सायकिल को लूट लिया। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे में 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लूट के सामान के साथ 3 चाकू बरामद किया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के रजकम्मा नानबांका की घटना हैं।