कल प्रदेश की सात सीटों पर वोटिंग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की प्रेस कॉफ्रेंस, राज्य में अवकाश घोषित

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव को लेकर प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया किलोकसभा चुनाव की तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है। जिसमें एक दिन शेष है। तीसरे चरण में सात सीटों पर वोटिंग होगी। जिनमें सरगुजा, रायगढ़ ,जांजगीर-चांपा कोरबा ,बिलासपुर ,दुर्ग ,रायपुर शामिल है। तीसरे चरण के चुनाव में कुल 15701 मतदान केंद्र बनाए गए है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इन सात सीटों में 1 करोड़ 39 लाख मतदाता है। महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कल राज्य में अवकाश घोषित किया गया है। सुरक्षाबलों के साथ पुलिस की भी तैनाती की गई है।
साथ ही मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र में कूलर, पंखा व पानी सभी चीजों की व्यवस्था की गई है।

Exit mobile version