Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेशक्राईम

वेब सीरीज देखकर शुरू किया जाली नोट छापने का गोरखधंधा, चीन से मंगाए कागज; 6 गिरफ्तार

पुणे

पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस की छापेमारी में भारतीय नोटों की तरह ही दिखने वाले 500 रूपयों के जाली नोट छापने वाली मशीन भी पकड़ी गई है। वहीं इस छापेमारी में इस वारदात से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। फिलहाल पुलिस इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार देहू रोड थाने के पुलिस कर्मचारी किशोर परदेसी को इस बारे में सूचना मिली थी कि मुकाई चौक परिसर में ऋतीक चंद्रमणी खडसे नाम का एक व्यक्ति जाली नोटों को वितरित करने के लिए आने वाला है। इसके बाद पुलिस की टीम ने पूरी तैयारी के साथ उस संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। वहीं पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसके पास से 500 रूपयों के नोटों का बंडल मिला। खुद को बुरी तरह से फंसता हुआ देखकर आरोपी ने पुलिस को पूरी जानकारी दे दी।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसीपी देवीदास काशीनाथ घेवरे ने बताया कि सूरज श्रीराम यादव (41), आकाश युवराज दंगेकर (22), सुयोग दिनकर साळुंखे (33), तेजस वासुदेव बल्लाळ (19), प्रणव सुनील गव्हाणे (30) को गिरफ्तार किया है। वहीं फर्जी तरीके से जाली नोटों की छपाई करके उसे कहां भेजना था, इस बारे में पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है। आशंका ये भी जताई जा रही है कि आरोपियों ने किसी वेब सीरीज से प्रेरित होकर इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। फिलहाल पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button