Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
मनोरंजन

मौत की खबरों के बीच ‘प्रकट’ हुई पूनम पांडे, Fans को लगा जोर का झटका

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे जिंदा है। जी हां पूनम पांडे ने खुद सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लाइव होकर एक वीडियो पोस्ट की है। वीडियो में उसने बोला कि वह जिंदा है। वह कहती हैं कि सर्वाइकल कैंसर का मैं शिकार नहीं हुई लेकिन दुखद बात यह है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है जो इस बीमारी के बारे में जानती नहीं थी। वह आगे कहती हैं- कुछ अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्वाइकल कैंसर पूरी तरह से रोकथाम योग्य है, आईये इस बीमारी को लेकर महिलाओं को जागरूक करें।

बता दें कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस पूनम पांडे के निधन की खबर सामने आई थी। यह जानकारी अभिनेत्री के ही आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की गई एक पोस्ट के जरिए दी गई। कहा गया कि ये जानकारी पूनम के मैनेजर ने दी है। इस खबर के बाद हर कोई हैरान रह गया। हालांकि, सच सामने आ गया है। एक्ट्रेस जिंदा हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। बता दें कि पांडे के निधन की सूचना आने के बाद सोशल मीडिया पर संदेशों की बाढ़ आ गई थी। कुछ उपयोगकर्ताओं ने हैरानी जताई और कुछ भ्रमित दिखे। कई वेबसाइट को खंगालने और पूनम पांडे को जानने वाले लोगों से संपर्क करने के बावजूद उनके निधन के बारे में पुष्टि नहीं हो पाई थी।

Related Articles

Back to top button