Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
क्राईम

राजधानी के नाबालिग चाकूबाज,17 साल के लड़के को बेरहमी से गोदने का आरोप; 5 पकड़ाए

नई दिल्ली

राजधानी के पटेल नगर इलाके में 17 साल के एक लड़के को चाकू से गोदने के मामले में पांच नाबालिगों को पकड़ा गया है। इस वारदात को लेकर अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

पुलिस ने कहा कि नाबालिग लड़के को चाकू से गोदने की वारदात शुक्रवार की रात हुई थी। उस वक्त वो लड़का अपने कोचिंग से घर लौट रहा था। पुलिस ने कहा है कि रात करीब 9:45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की सूचना मिली थी।

अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम को मौका-ए-वारदात पर भेजा गया था। चाकू के हमले से घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘घायल लड़के ने पुलिस को बताया कि जब वो अपने घर लौट रहा था तब सात-आठ लड़कों ने उसकी पिटाई कर दी और चाकू से हमला किया। हमारी टीम ने पांच नाबालिगों को पकड़ा है।’ पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस से कहा कि उन सभी का नाबालिग लड़के से कुछ दिनों पहले झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया, ‘हमने वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद कर लिया है। इस मामले में धारा 307 (हत्या की कोशिश)के अलावा धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। पटेल नगर थाने में यह केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button