Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
मुंगेली

Congress के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी, विरोध में भाजपा का पुतला दहन

गुड्डू यादव@मुंगेली। प्रदेश कांग्रेस (Congress) कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली की प्रभारी सीमा वर्मा और जिलाध्यक्ष सागर सिंह के मार्गदर्शन एवं स्वतंत्र मिश्रा शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी द्वारा कांग्रेस के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी के विरोध में पुतला दहन किया गया।

ज्ञात हो विगत दिनो भाजपा के प्रदेश प्रभारी द्वारा विवादित टीप्पणी की गई थी जिसके बाद से पुरे प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध दर्ज कराया जा रहा है ।

इसी कड़ी में मुंगेली जिला कांग्रेस पदाधिकारी गण, कार्यकर्ताओ सहित युवा कांग्रेस (Congress),महिला कांग्रेस एनएसयूआई , सेवादल एवं समस्त कार्यकर्ताओ ने नगर के पडाव चौक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का पुतला दहन किया ।

Chhattisgarh: डॉ मनोज लाहोटी मारपीट मामले में नया मोड़, आरोप लगाने वाली महिला निकली कांग्रेस पार्टी की सदस्य, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

(Congress)इस अवसर पर राकेश पात्रे छाया विधायक मुंगेली, , श्याम जायसवाल भवन सन्निमार्ण संघ आयोग स्वतंत्र मिश्रा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी गोस्वामी, मुंगेली प्रभारी द्वय सोमवर्मा, मंजू शर्मा, दिलीप बंजारा अध्यक्ष सेवा दल,रूपलाल कोसरे, अरविंद बैष्णव, मनोरमा रोहित शुक्ला गुप्ता,ललिता सोनी प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस, नूरजहां बानो अध्यक्ष महिला कांग्रेस, निधि सिंह, देवेन्द्र वैष्णव, नवनीत शुक्ला, एल्डरमैन कौशल सिंह क्षत्रिय, आरिफ खोखर  संजय जायसवाल, मनोज सोनकर, रवि शुक्ला, राजा माणिक, जय सोनी,, विनोदी गोयल ,,बृजेश सिंह,गौरव जैन, अषोक जायसवाल,,भानू प्रताप दुबे, सूरज, मंगलानी, जलेष यादव, राजा ठाकुर, सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button