Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
धमतरी

Dhamtari: पक्ष विपक्ष में तीखी नोकझोंक, शहर विकास सहित अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा, सामान्य सभा में हंगामे के बाद निगम का बजट पेश, Video

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Dhamtari) 14 महीने बाद नगर निगम धमतरी में सामान्य सभा और बजट की बैठक हुई। सामान्य सभा  की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। हंगामा इतना बढ़ गया कि विपक्ष के सदस्य आसंदी के सामने आकर बैठ गए। 1 घंटे के प्रश्नकाल के बाद महापौर विजय देवांगन ने 30 लाख 54हजार के लाभ का बजट पेश किया। चर्चा के बाद 17 के मुकाबले 20 वोट से बजट पास कर दिया गया ।(Dhamtari) इस दौरान शहर विकास सहित अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। पक्ष विपक्ष में तीखी नोकझोंक भी दिखाई दी।

(Dhamtari) 135 साल से अधिक समय तक भाजपा के कब्जा के बाद नगर निगम में कांग्रेस की सत्ता आई है। जनवरी 2020 में सत्तासीन होने के बाद कोरोना कॉल की वजह से बैठक नहीं हो पा रही थी। 5 मार्च को पहली सामान्य सभा और बजट की बैठक हुई।महापौर विजय देवांगन अपने बजट कापी के साथ सूटकेस को लेकर सहयोगी पार्षदों के साथ पहुंचे।राष्ट्रगान और महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण के बाद सभा की कार्यवाही शुरू हुई। अध्यक्ष की आसंदी पर अनुराग मसीह  मौजूद थे। कांग्रेसी पार्षद रूपेश राजपूत ने शुरू किए जा रहे हैं प्रश्नोत्तरी को रोकने की मांग करते हुए कहा कि पहले भाजपा पार्षद प्राची सोनी द्वारा प्रश्नोत्तरी गायब होने का जो आरोप निगम के अधिकारियों पर लगाई गई है।

इस संबंध में कार्यवाही होनी चाहिए।तभी  राजेंद्र शर्मा कुछ धाराओं का उल्लेख करने लगे फिर कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों में जमकर तीखी नोकझोंक हुई। दोनों पक्ष के पार्षद हंगामा करते हुए आसंदी के सामने अगर पहुंच गए। जिसे स्पीकर अनुराग मसीह ने समझाइश देकर उन्हें अपनी जगह पर बिठाया।11:35बजे  प्रश्नोत्तरी शुरू हुई पहला प्रश्न भाजपा के धनीराम सोनकर ने उठाया,इसके बाद लगातार प्रश्नोत्तर चलता रहा।12:35बजे 6 प्रश्नों के बाद प्रश्नोत्तरी खत्म की गई।

 प्रश्नोत्तरी के दौरान कई मुद्दों पर  पक्ष और विपक्ष में बहस और नोकझोंक भी देखने को मिला। विजय मोटवानी के आवास संबंधी प्रश्न पर हंगामा हुआ जिसका जवाब एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर ने दिया। बैठक में एक बार फिर से माइक सिस्टम की कमजोरी दिखाई दी। प्रश्न करने वाले से माइक लेकर उत्तर देने वाले को माइक थमाने के लिए एक युवक को लगाया गया था जो दौड़ भाग करते हुए एक ही माइक को सभी जगह पहुंचा रहा था। इस व्यवस्था को भविष्य में सुधारने की आवश्यकता महसूस हुई।

विजय देवांगन ने अपने 20 मिनट के भाषण में नगर निगम के 2021-22 के लाभ का बजट पेश किया ।बजट पेश करते समय महापौर ने कहा कि धमतरी की मूलभूत आवश्यकताओं तथा नागरिकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पार्षद साथियों की इच्छा अनुसार शहर के विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए बजट लाए हैं। बजट में कुल आय421 करोड़ 83 लाख 34 हजार है। जबकि कुल व्यय 421 करोड़ 52 लाख 80 हजार अनुमानित है। इस प्रकार 34 लाख 54हजार के लाभ का बजट पेश किया गया। बजट पर नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, राजेंद्र शर्मा सहित पार्षद और एल्डरमैन ने हिस्सा लिया। आखिर में वोटिंग कराई गई। जिसमें भाजपा के दो पार्षद हेमंत बंजारे और दीपक गजेंद्र अनुपस्थित रहे। इस तरह से भाजपा की संख्या 17 हुई और कांग्रेसी 20  मौजूद थे ।लाभ का बजट पास हो गया  बजट में

प्रमुख रूप से महिमा सागर ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए एक करोड़ 31 लाख 68 हजार, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापना 25 करोड़ 98लाख 68हजार, जल आवर्धन योजना 34 करोड़, गोठान निर्माण कार्य 5लाख, हाईटेक बस स्टैंड निर्माण कार्य 6 करोड़ 33 लाख, सोरम में गोकुल नगर विकास कार्य के लिए एक करोड़ 14 लाख, तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 6लाख ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण कार्य के लिए 15 करोड़ 30लाख, गोल बाजार का पुनर्निर्माण 6 करोड़ 30 लाख ,स्विमिंग पूल निर्माण के लिए 3 करोड रुपए बस स्टैंड से राइसमिल होते हुए बाईपास रोड तक नया रोड निर्माण कार्य 3 करोड़ सहित विभिन्न कार्य शामिल किए गए

Related Articles

Back to top button