Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
राजनीति

BJP की प्रेसवार्ता, सीएम के बयान पर निशाना साधते हुए कहा- 3 दिन का चिंतन और कार्यकर्ताओं के ऐतिहासिक सम्मेलन से बढ़ी कांग्रेस की चिंता, झूठ और नफ़रत की राजनीति का लगाया आरोप

रायपुर। (BJP) कांग्रेस की प्रेसवार्ता के बाद बीजेपी की प्रेस कॉफ्रेंस शुरू हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और  सांसद सुनील सोनी का संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस ले रहे हैं।

सांसद सुनील सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनका मंत्रिमंडल लगातार भ्रम फैला रहें हैं।

विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर में जो बीजेपी का 3 दिन का चिंतन और कार्यकर्ताओं के ऐतिहासिक सम्मेलन को लेकर मुख्यमंत्री और कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है।

Chhattisgarh: डी. पुरंदेश्वरी के बयान पर सियासत तेज, मंत्री ने कहा- महामारी अधिनियम के तहत थूकना अपराध, अगर कलेक्टर ने लिया संज्ञान तो पड़ जाएंगे लेने के देने

(BJP) इसलिए ये लगातार बीजेपी पर झूठ और नफ़रत की राजनीति का आरोप लगाते हैं। उसका खंडन करता हूँ… मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर नफरत फैलाने का काम करते हैं। उनको लेकर मुख्यमंत्री का कोई भी बयान नहीं आता।

(BJP) प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी की बयान सामान्य से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का था। जिसे कांग्रेस ने किसानों के प्रति नफरत की बात कहकर भ्रम फैला रहें हैं। प्रदेश में किसानों की स्थिति अच्छी नहीं, सैकड़ों किसान आत्महत्या कर रहें हैं। उनके मंत्रियों व विधायकों में आपसी झगड़ा चल रहा है। इनका विधायक सरगुजा के आदिवासियों को अंगूठा छाप कहता है। कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों व कमजोरियों को छुपाने के लिए भ्रम फैला रही है।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि डी पुरंदेश्वरी जी साउथ की है, उनका सामान्य सा उच्चारण के लिए मुख्यमंत्री सहित पूरे मंत्रिमंडल उद्वेलित हो गया।

Kanker: पंखाजूर को जिला बनाने की मांग हुई तेज, छत्तीसगढ़ बंगाली समाज ने 3 और मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

एक शब्द में यदि 10 मंत्री मैदान में उतरते हैं, तो समझ लो उनकी जमीन खिसक रही है। मुद्दाविहीन हो चुकी है कांग्रेस। शक्ति प्रदर्शन का दौर लगातार चलने लगा है। मुख्यमंत्री की पीसी शक्ति प्रदर्शन था। यह इतना बड़ा मुद्दा है क्या है। ऐसा है तो मणिशंकर अय्यर का पीएम के लिए बयान, भूपेश बघेल के राजनीतिक गुरु दिग्विजय सिंह का मीनाक्षी नटराजन के लिए बयान का निंदा कौन करेंगा। भूपेश बघेल और उनके परिवार की आस्था शबरी माता, कौशिल्या और मिनी माता में है कि नहीं?

Related Articles

Back to top button