Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
दुर्ग

Bhilai: मैत्री बाग में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन, प्रदर्शनी का लुत्फ उठाने हजारों की संख्या में पहुंचे प्रकृति प्रेमी, 400 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

अनिल गुप्ता@दुर्ग। भिलाई के मैत्री बाग में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन भिलाई इस्पात सयंत्र के हार्टिकल्चर विभाग द्वारा 13 मार्च को किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में प्रकृति प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। और तरह तरह के रंग बिरंगे पुष्पो का अवलोकन किया। फ्लावर शो में विभिन्न केटेगरी की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ।जिसमें लगभग 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Bhilai: अवैध बॉयोडीजल पर बड़ी कार्यवाही, पुलिस ने टैंकर किया जब्त, 21 लाख रुपए आंकी गई कीमत

करीब दो वर्षों बाद मैत्री बाग की खूबसूरती को निहारने के साथ-साथ पुष्प प्रदर्शनी का लुत्फ उठाने हजारों की संख्या में प्रकृति प्रेमियों का  उत्साह देखते ही बन रहा था। बीएसपी के उद्यानिकी विभाग के द्वारा पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन पिछले कई वर्षों से लगातार होता रहा है। लेकिन कोविड महामारी के कारण दो वर्षी से मैत्रीबाग पूरी तरह से बंद रहा। और जब महामारी की बंदिशें कम हुई। तब इस वर्ष आयोजित की गई इस पुष्प प्रदर्शनी को देखने के लिए लोग यहाँ खिंचे चले आये। जिसके कारण मैत्रीबाग पूरी तरह से गुलजार बना रहा।

यहाँ 100 से भी अधिक स्टालों , झाकियों एवं रंगोली का भी प्रदर्शन किया गया। यह पूरा कार्यक्रम भिलाई इस्पात सयंत्र के ईडी माइंस रावघाट मानस बिस्वास आथित्य में सम्पन्न हुआ। जहाँ उन्होंने न सिर्फ पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बल्कि विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।

उन्होंने इस दौरान कहा कि यहाँ उपस्थित हुई जन भागीदारी फ्लावर शो की सफलता को रेखांकित करती है और यह भी सुनिश्चित करती है कि लोगों में बागवानी के प्रति रूझान बढ़ा है साथ ही लोग प्रकृति , पर्यावरण संरक्षण जैसे अन्य विषयों पर गंभीर हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button