देश - विदेश

गेमिंग जोन में भीषण आग लगने से 24 लोग जिंदा जले, शवों को पहचानना हुआ मुश्किल, मृतकों के परिवार को 4 लाख का मुआवजा

राजकोट। गुजरात के राजकोट के कालावाड रोड पर टीआरपी गेम जोन में भीषण आग लग गई है। आग में जलकर कई लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल सभी गेम जोन को बंद करने का आदेश दिया गया है। अब तक कुल 20 शव बरामद किए गए हैं। आग में झुलसे शवों को पहचानना मुश्किल हो गया है। आग में मरने वालों की संख्या का पता लगाने के लिए रेस्क्यू टीम्स अब भी सर्च कर रही हैं। मृतकों में ज्यादातर छात्र बताए जा रहे हैं। आग की ऊंची-ऊंची लपटें कई किमी दूर तक देखी गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर हैं।

बचाव कार्य अभी भी जारी

राजकोट के पुलिस कमिश्वर राजू भार्गव ने बताया कि दोपहर में टीआरपी गेमिंग जोन में आग लग गई। बचाव कार्य जारी है। आग नियंत्रण में है। हम यथासंभव अधिक से अधिक शव निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक लगभग 20 शव बरामद किए गए हैं। गेमिंग जोन का मालिक युवराज सिंह सोलंकी नामक व्यक्ति के पास है।

हर के सभी गेमिंग जोन को बंद करने का आदेश

फिलहाल शहर के सभी गेम जोन को बंद करने का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने राजकोट के जिम्मेदार अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर जानकारी ली है। जांच के लिए विशेष समिति गठित की गई है। गेम जोन मैनेजर हादसे के बाद से फरार हो गए हैं। गेम जोन मालिक युवराज जड़ेजा को राजकोट पुलिस ने हिरासत में लिया है।

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मृतकों के परिवार के लिए 4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। इसके साथ ही हादसे में घायल होने वाले लोगों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। दमकलकर्मी मलबे में भी लोगों को ढूंढ़ रहे हैं। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इस घटना पर पीएम मोदी ने लिखा “राजकोट में आग लगने की घटना से मैं बेहद व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।”

Related Articles

Back to top button