आंध्र में YSRCP प्रदेश अध्यक्ष अंबाती रामबाबू गिरफ्तार, CM नायडू को गाली देने पर बवाल

दिल्ली। आंध्रप्रदेश के गुंटूर में YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के प्रदेश अध्यक्ष अंबाती रामबाबू द्वारा मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद शनिवार देर रात रामबाबू को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बाद सत्ताधारी तेलगु देशम पार्टी (TDP) के कार्यकर्ताओं ने गुंटूर की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान TDP समर्थकों ने रामबाबू के घर और वाहनों में तोड़फोड़ की, साथ ही आगजनी भी की गई। कई घंटों तक चले प्रदर्शन में रामबाबू से मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई।

गुंटूर के SP वकुल जिंदल ने बताया कि रामबाबू को हिरासत में लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया गया। रामबाबू पूर्व में YSRCP सरकार में सिंचाई मंत्री रह चुके हैं।

वहीं, YSRCP ने आरोप लगाया कि रामबाबू पर जानलेवा हमला हुआ और उनकी जान को गंभीर खतरा है। पार्टी ने राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए DGP को पत्र लिखा और निष्पक्ष जांच व सुरक्षा की मांग की।

Exit mobile version