युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरा फरार

गरियाबंद। जिले में चोरी के शक में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी….और अधमरा कर छोड़कर फरार हो गए…जिसके बाद उसकी मौत हो गई…परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है…मामला अमलीपदर थाना क्षेत्र के सरनाबहाल की है. जहां बीती रात 32 साल के लक्ष्मण यादव को उसके पड़ोसी बुद्धु राम और असलाल ने घर से उठाया. मृतक पर धान और पैसा चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसे परिजनों के सामने ही उठाकर ले गए और बेरहमी से पिटाई करने के बाद आधी रात उसे अधमरे हालत में वापिस घर छोड़ गए.

लक्ष्मण की हालात बिगड़ने पर परिजन उसे अम्लीपदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया. मामले में थाना प्रभारी जयसिंह ध्रुव ने बताया कि सूचना मिलने पर दल रवाना कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं दूसरे की तलाश फिलहाल जारी है.

↑
Exit mobile version