रायपुर। अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा… इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। कई जिलों में बिजली गिरने की भी अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया हैं…मौसम के बदलाव से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.. मौसम विभाग के मुताबिक, आज कोरिया, कोरबा, धमतरी, गरियाबंद, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में जिलों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। शनिवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। सबसे अधिक बारिश कोंडागांव के धनोरा 50 मिमी रिकार्ड हुई। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 35.3 मुंगेली, सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.0°C नारायणपुर में दर्ज किया गया।
CG के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, गर्मी और उमस से मिलेगी राहत
