अवैध शराब बिक्री पर महिलाओं ने निकाली पदयात्रा, कोचियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

गोपाल शर्मा@जांजगीर चांपा। ब्लॉक नवागढ़ नगर पंचायत खरौद की है। मिली जानकारी के अनुसार माझा पारा खरौद में लंबे समय से कोचियों द्वारा अवैध शराब बिक्री की जा रही थी। जिसके बाद क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का माहौल हो गया था। अशांति वाले माहौल को देखते हुए महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। इससे पहले महिलाओं ने थाना शिवरीनारायण को मामले की जानकारी दो थी। और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
लेकिन शिकायत पर शिवरीनारायण ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे आक्रोशित महिलाओं ने हाथ में तख्तियां लिए रैली निकली और कोचियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Exit mobile version