महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजिक पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। यह भेंट मंगलवार रात रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में हुई।

मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विकास, सामाजिक समरसता और महिला कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर वर्ग के विकास और कल्याण को लेकर है।

मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी संवेदनशील सोच और समाज के प्रति समर्पण, प्रदेश के विकास को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना की और विश्वास जताया कि राज्य सरकार महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी कदम उठाएगी।

Exit mobile version