सक्ती के दमाऊधारा में तालाब में डूबने से महिला की मौत: नहाने के दौरान गहराई मे जाने से गई जान, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव

चूड़ा मणि उपाध्याय@सक्ती। जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ऋषभतीर्थ दमाऊधारा मे बुधवार को तालाब मे डूबने से एक महिला की मौत हो गई। महिला नहाने के लिए तालाब गई थी। नहाने के दौरान वह तालाब के बीच की गहराई में डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालाब में महिला की खोजबीन शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की टीम ने महिला के शव को बाहर निकाला। मामला नगरदा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ऋषभतीर्थ दमाऊधारा निवासी परमिला बाई अगरिया (48 वर्ष) बुधवार की सुबह लगभग 12 बजे तालाब मे नहाने के लिए गई थी। नहाने के दौरान वह तालाब के बीच की गहराई मे डूब गई। महिला को डूबता हुआ देखा वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन महिला के गहराई में जाने की वजह से उसे नही निकला जा सका। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की टीम को बुलाकर महिला की खोजबीन शुरू की। बुधवार की रात तक महिला का कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह जब गोताखोरों की टीम ने फिर खोजबीन की तो महिला का शव मिला। गोताखोरों की टीम ने तालाब से महिला का शव निकाला। जिसके बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में मार्ग कायम कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

Exit mobile version