पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, चरित्र शंका बनी वजह

परमेश्वर राजपूत@गरियाबंद। जिले में पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था। मामला देवभोग थाना क्षेत्र के दबनई गांव का है। 

जानकारी के मुताबिक मृतक गंगेश्वर अपने पत्नी लक्ष्मी बाई के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर पति गगनेश्वर पत्नी लक्ष्मी बाई के साथ पिछले 5 साल से मारपीट करते आ रहा था। परेशान पत्नी 5 माह पहले घर छोड़ अपने बहन के यहां रहने चली गई। 15 दिन पहले नवाखाई  पर्व मनाने फिर वापस घर आई। तब फिर पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। तंग आकर रात में विवाद बढ़ने पर पत्नी लक्ष्मी और बेटा गिरीश ने मिलकर गगनेश्वर को लाठी व पत्थर से पीट पीट कर हत्या कर दिया। वारदात को अंजाम तब दिए जब मृतक शौच के लिए गया था। तभी उस पर लाठी व पत्थर से हमला किया। देवभोग पुलिस ने आरोपी पत्नी व बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version