कब आएगी पति की लाश, मजदूर की पत्नी लगा रखी है आस, शासन प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार….

 

आनंद मिश्रा@बलरामपुर। गुजरात में जिला खेड़ा के वनसोल गांव में वाड्रफनगर ब्लॉक के हरिगवां गांव का मजदूर राम केश्वर खेरवार मॉब लीचिंग का शिकार हो गया। वह गुजरात कमाने खाने के लिए गया था चोरी के शक पर वनसोल गांव के लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पीड़ित परिवार के मुताबिक राम केश्वर पहले भी गुजरात जाकर मजदूरी कर चुका है। छुट्टी लेने के बाद मुंशी से पैसा लेकर घर वापस आ रहा था इसी दरमियान रात होने के कारण वनसोल गांव में लोगों ने उसे चोरी के शक में पकड़ लिया और लाठी डंडे से खूब पीटा इससे वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन शव लेने के लिए गुजरात पहुंच चुके हैं मृतक के तीन बच्चे हैं। रामकेश्वर खैरवार अपने ससुराल ग्राम मढ़ना में घर बनाया था जहां वह पत्नी और तीनों बच्चों के साथ रहता था।

मृतक मजदूर की पत्नी इंद्रासो अपने पति की लाश के आने के आस में बैठी है ताकि अंतिम दर्शन हो सके और शासन प्रशासन से मदद की अपील भी की है। मजदूर राम केश्वर के मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक का माहौल निर्मित हो गया है।

Exit mobile version