जब मंच पर मौजूद मंचासीन भाजपाइयों की स्थिति हो गई खराब…..

संदेश गुप्ता@धमतरी. छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारी, अधिकारी आज एक दिवसीय हड़ताल पर रहे, धमतरी में भी गांधी मैदान पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने धरना दिया…. फेडरेशन के आंदोलन को समर्थन देने धमतरी के भाजपा नेता भी मैन मंच पर पहुँच गए… आंदोलनकारियों ने भाजपाइयो का स्वागत भी किया… मंच के नीचे फेडरेशन के सदस्यों की भीड़ थी.. आम जनता और पत्रकार भी थे… लेकिन, उस समय मंचासीन भाजपाइयों की स्थित असहज हो गई… जब आंदोलन कर रहे फेडरेशन वालो ने… माइक पर राजनीतिक दलों की अवसरवादिता पर खरी खरी सुना दी… आंदोलनकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि…

“सभी के समर्थन का स्वागत है… लोकतंत्र में राजनीतिक दल कभी सत्ता पक्ष में रहते है कभी विपक्ष में… लेकिन जो दल सत्ता में रहता है तब हमारी मांगे उसे नाजायज लगती है… वही दल जब विपक्ष में चला जाता है तब हमारी वही मांगे जायजा हो जाती है.. जब भाजपा सत्ता में थी तो कांग्रेसी मंच पर आते थे, अब भाजपाई आ रहे हैं”

फेडरेशन की इस फ्रंट फुट बयान, पर भााजपा ने डिफेंसिव सफाई देते हुए कहा कि, हमारी केेंद्र की सरकार जैसे अधिकारी कर्मचारीयो लाभ दे रही है वैसे ही राज्य सरकार को भी देना चाहिए।

Exit mobile version