विमान हादसा: CM साय ने जताया शोक, सरकार को रखा सहयोग का प्रस्ताव

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई भीषण विमान दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने इस त्रासदी को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद बताते हुए कहा कि इस दुखद घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी यात्रियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि यह समय पूरे देश के लिए संवेदना और एकजुटता का है। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता शोकसंतप्त परिवारों के साथ है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र और गुजरात सरकार से राहत एवं बचाव कार्यों को तीव्र गति से संचालित करने का आग्रह करते हुए उम्मीद जताई कि घायलों को शीघ्र उपचार मिलेगा और हादसे की विस्तृत जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Exit mobile version