Video: मुश्किल में पढ़ाई, घुटने तक भरे हैं स्कूल परिसर में पानी, आज भी शिक्षा का मंदिर संकट में


मीनू साहू@बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्कूलों का शिक्षा विभाग के उदासीन रवैया की वजह से हाल बेहाल है। बारिश थमने के बाद भी कई गांव में स्कूलों की स्थिति बदतर नजर आ रही है। स्कूलों में लबालब पानी भरा हुआ है. जिससे पढ़ाई व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है। शिक्षक पहुंच जरूर रहे हैं लेकिन पढ़ा नहीं पा रहे हैं। डोटोपार स्कूल में बाउंड्री वॉल टूटने से पूरा पानी अंदर भर रहा है।

https://khabar36.com/wp-content/uploads/2022/07/VID-20220720-WA0006.mp4

शाला विकास समिति के लोगों ने शासन प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की लगाई गुहार

शाला विकास समिति के लोगों ने शासन प्रशासन से व्यवस्था सुधारने गुहार भी लगाई है. शासन-प्रशासन जो शिक्षा के अधिकार की बात करते हैं। उन लापरवाह शिक्षा विभाग के अधिकारियों की पोल सावन की झड़ी ने खोल दी है. भ्रष्ट अधिकारियों के कारनामों का अंजाम ग्राम अकलवारा व अन्य स्कूलों के बच्चे भुगत रहे हैं।

https://khabar36.com/wp-content/uploads/2022/07/VID-20220720-WA0007.mp4
Exit mobile version