Video: जब आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ एसपी अभिषेक पल्लव ने किया डांस….देखिए

दंतेश्वर कुमार@दंतेवाड़ा। (Video) गणतंत्र दिवस के मौके पर 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पणकिया है। जिसमें 12 महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें से तीन नक्सलियों पर 1-1 लाख का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। सभी नक्सलियों ने मुख्य धारा में लौटने का फैसला लिया है। (Video)प्रशासन की ओर से सभी को प्रोत्साहन राशि के रूप में 10-10 हजार रूपये दिए गए हैं।

(Video)मिली जानकारी के अनुसार कटेकल्याण के आयतु मुचाकी, बामन ड़ेंगा और कमली मड़काम डीएकेएमएस के अध्यक्ष हैं और तीनों पर एक-एक लाख इनाम है। इसके अलावा डीएकेएमएस के उपाध्यक्ष लखमा मुचाकी, छन्नू कोवासी, पाली मुचाकी, सोमड़ी मड़काम, मड़काम फगनू ने भी एसपी अभिषेक पल्लव के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वाली कुछ महिलाओं ने आत्मसमर्पण के समय अपने छोटे बच्चों को भी साथ रखा था।

Chhattisgarh: कोण्डागांव मे उड़ाव आजीविका केन्द्र का CM ने किया अवलोकन, मौके पर ये नेता रहे मौजूद

आपको बता दें कि लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान के तहत पिछले 8 माह में 272 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण किए जाने के बाद SP अभिषेक पल्लव उनके साथ डांस भी किए।

Exit mobile version