रायपुर। कालीचरण महाराज को लेकर रायपुर पुलिस राजधानी पहुंच चुकी है। जब उन्हें पुलिस की टीम रात में लेकर रायपुर पहुंची। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए हैं।
बता दें कि
राजधानी में आयोजित हुए धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया जिसके बाद छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में कालीचरण महाराज की जमकर आलोचना हुई। इसी कड़ी में कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर पुलिस ने कई स्थानों में राष्ट्रद्रोह का मुकदमा भी दर्ज किया और उनके खिलाफ दर्जनों एफआईआर दर्ज हुए। कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस ने आज सुबह 4:00 बजे मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया गया था। इधर कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी को लेकर दो राज्यों की सरकार आमने सामने दिखी तो छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी के पूर्व मंत्री कालीचरण महाराज के समर्थन में सामने आए।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि कालीचरण महाराज के विवादित बयान पर कानून अपना काम कर रहा हैं। महात्मा गांधी पर की गई टिप्पणी सर्वदा अनुचित हैं। लेकिन भगवान राम का अपमान करने ,और उन्हें अपशब्द बोलने वालों पर राज्य सरकार क्यो कार्यवाही नही कर रही है। क्यो सरकार चुप्पी साधे बैठी हैं।