Video: शहर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में भंडारे का आयोजन

नितिन@रायगढ़। शहर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज कई स्थानों पर मेला, जागरण, हवन-यज्ञ और भंडारों का आयोजन किया गया।

जन्मोत्सव मनाने के लिए मंदिरों में आकर्षक सजावट भी की गई है। वहीं सुभाष चौक स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के सामने समिति के सदस्यों ने हनुमान जन्मोत्सव विशाल भंडारे का आयोजन किया।

https://khabar36.com/wp-content/uploads/2022/04/VID-20220416-WA0034.mp4

श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़

कोविड की वजह से करीब दो साल बाद शहर के हनुमान मंदिरों में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ देखी गई।

https://khabar36.com/wp-content/uploads/2022/04/VID-20220416-WA0035.mp4

कई अन्य लोगो ने भी स्वेच्छा से भक्त जनों को प्रसाद का किया वितरण

यहां आयोजकों के साथ कई अन्य लोगो ने भी स्वेच्छा से भक्त जनों को प्रसाद वितरण करने के कार्य में सहयोग किया। जबकि शहर के कई अन्य हनुमान मंदिरों में भी श्रद्धालुओं को ठंडा पानी शरबत,बूंदी,पूरी-सब्जी का प्रसाद परोसा गया।

Exit mobile version