Video: मशाल रैली के दौरान टूटा कांग्रेस का मंच, मोहन मरकाम और विजय केशरवानी को आई चोट

बिलासपुर। एक बार कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान हादसा हो गया। इस बार मशाल रैली के दौरान मंच ही टूट कर गिर गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ था उस दौरान मंच पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक शैलेश पांडे, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी के साथ मंच पर कई नेता मौजूद थे। क्षमता से अधिक लोगों के चढ़े होने की वजह से मंच टूट गया। इस हादसे में विजय केशरवानी और मोहन मरकाम को चोटें आई हैं। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गया। नेताओं को बचाने के लिए लोग दौड़ पड़े। 

https://khabar36.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230402-WA0044.mp4
Exit mobile version