उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, सीएम साय ने स्वास्थ्य लाभ की कामना की

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (73 साल) को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें देर रात बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार सुबह करीब 2 बजे अस्पताल लाया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह फिलहाल कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा ने उनकी सेहत का हाल जानने के लिए खुद AIIMS का दौरा किया। सीएम विष्णुदेव साय ने भी उपराष्ट्रपति का स्वास्थ्य लाभ जल्द ठीक होने की कामना की है। सीएम साय ने सोशल मीडिया में ट्वीट किया है, कि

देश के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रभु श्रीराम से उनके शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

पढ़े सीएम साय का ट्वीट

2021 में भी बिगडी थी तबियत

उपराष्ट्रपति को इससे पहले भी साल 2021 में तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपराष्ट्रपति को इससे पहले भी साल 2021 में तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साल 2021 में 25 अक्टूबर को उन्हें मलेरिया हुआ था। इसी के चलते एम्स के पुराने प्राइवेट वार्ड में उन्हें एडिमट किया गया था। धनखड़ को दोपहर 3 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें मेडिसिन विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल की देखरेख में रखा गया था। उस समय धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Exit mobile version