वैष्णव ब्राह्मण समाज का छत्तीसगढ़ के विकास में अहम भूमिका निभाएगा : CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वैष्णव ब्राह्मण समाज का इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है और छत्तीसगढ़ के विकास में इस समाज की भूमिका अहम होगी। वे शनिवार को रायपुर में अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम की ननिहाल छत्तीसगढ़ की धरती पर यह अधिवेशन होना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वैष्णव ब्राह्मण समाज ने दानशीलता और सनातन धर्म को सशक्त बनाने में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि समाज ने शासन-प्रशासन से लेकर समाज सेवा तक में सक्रिय भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले समाज के लोगों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वैष्णव ब्राह्मण समाज दूरदर्शी और समाज के विकास में हमेशा आगे रहा है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी समाज को सनातन धर्म का ध्वजवाहक बताते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ने की बात कही। इस मौके पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version