Unlock: रात 8 बजे तक खुलेगी दुकानें, जिले में अनलॉक को लेकर नया आदेश जारी, रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Unlock) प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर धीमी पड़ गई है। कुछ हफ्तों से संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने दुकानों के बंद करने के समय को 6 बजे से बढ़ाकर 8 बजे तक कर दिया है। साथ ही कई और गतिविधियों को अनलॉक में प्रशासन ने छूट दी हैं। जिले में अब रात्रि 8 बजे तक दुकानें खुलेगी। वहीं रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। हालांकि जिला प्रशासने ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है।

Exit mobile version