Unlock: जिले में रियायतो की दूसरी किश्त, देखे और क्या-क्या हुआ अनलॉक

सूरजपुर। (Unlock) कोरोना के मामले में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। जो कि राहतभरी खबर है। संक्रमण की घटती रफ्तार को देखते हुए जिले में अनलॉक आदेश जारी किया गया। व्यापारियों को राहत देते हुए कई गतिविधियों को छूट प्रदान की गई। दुकानों के बंद करने के समय को भी बढ़ाया गया। अब रियायत के साथ अनलॉक(Unlock)  2 में जिम, सैलून और ब्यूटी पार्लर को खोलने की अनुमति दी गई है। 

कलेक्टर गौरव कुमार सिंह (Collector Gaurav Kumar Singh) ने राहत देते हुए अनलॉक के आदेश में संशोधन किया है।संशोधन करते हुए  जिम को प्रतिबंध से मुक्त करते हुए संचालन की अनुमति दी गई है। साथ ही सैलून, ब्यूटी पार्लर को खोलने की अनुमति भी प्रदान की गई है।

(Unlock)  संशोधन आदेश में कहा गया हैं कि सभी प्रकार के स्थाई एवं अस्थाई दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सभी ठेला-गुमटी, फल एवं सब्जी मंडी या बाजार, अनाज मंडी, शो-रुम, मदिरा दुकानें प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक (रविवार को छोड़कर) खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। आदेश की उक्त शेष कंडिकाएं यथावत् रहेंगी।

Exit mobile version