ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, चक्काजाम में फंसे लोगों का बुरा हाल…

जितेंद्र गुप्ता@कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा के तीन पंचायतों के ग्रामीणों ने अनोखा प्रदर्शन किया है। जो सुना से लेकर अभी तक जारी हैं। इस चक्काजाम से सड़क से गुजरने लोग परेशान हैं। जाम में फंसे यात्री बस और चार पहिया वाहन पर सवार महिला बच्चे और परिजनों का बुरा हाल हैं। कई लोगों ने कलेक्टर को फोन कर घटना की जानकारी दी। आंदोलनकारी अभी भी डटे हुए हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होती। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत का सड़क पर हाथों में तस्वीर लिए अगरबत्ती से पूजा पाठ कर आंदोलन पर बैठे हुए है। पंडो जनजाति के आदिवासी समुदाय ने मोर्चा खोला है।जर्जर सड़क को लेकर मुख्य मार्ग बिंझरा चौक पर जाम है। भारी संख्या में पहुचे ग्रामीणों में भारी आक्रोश काफी लंबे समय से सड़क की कर रहे मांग कर रहे हैं। कई बार जिला प्रशासन को पत्र देकर अवगत भी करा चुके हैं। चक्का जाम के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी। तब तक को सड़क से नहीं हटने वाले।

Exit mobile version