IED की चपेट में आए दो जवान, गंभीर रूप से घायल

कांकेर। आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए हैं। जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। घायल जवानों को कोयलीबेड़ा के अस्पताल लाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक बीएसएफ के दो जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। चिलपरम नाले के पास नक्सलियों ने IED प्लांट कर रखा था। जिसकी चपेट में आने से दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल जवानो का नाम सुशीलकुमार और छोटूराम बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने पुष्टि की है। 

Exit mobile version