दो तस्कर गिरफ्तार, बारहसिंघा के सींग की कर रहे थे तस्करी, 2.50 लाख के करीब कीमत

रायपुर। राजधानी पुलिस ने बारहसिंघा के सींग को तस्करी करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत 2.50 लाख के करीब बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने यह कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर की। आरोपी वजीर शेख गढ़चिरौली महाराष्ट्र व अतीक अहमद विनोबा भावेनगर रायपुर का निवासी है।  जब्त सींगो की कीमत करीब ढाई लाख रुपए आंकी गई है।वन्य पशु निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला है।

Exit mobile version